अनियमित पीरियड्स के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

अनियमित पीरियड्स के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

सेहतराग टीम

महिलाओं और पुरूषों सभी को कई अगल-अलग तरीके रोग होते हैं। उनमें से मासिक धर्म रोग महिलाओं के लिए काफी देखभाल वाला रोग होता है। ये समस्या कई बार काफी तकलीफ देती है। यही नहीं ये कई बार अनियमित समय पर आकर महिलाओं की समस्याओं को बढ़ा देता है। जी हां दरअसल ये नॉर्मल 28 दिनों का मासिक चक्र होता है। सामान्य में ये सात दिन नीचे या उपर हो जाता है तो महिलाएं इसे सामान्य मानते हुए तालमेल बिठा लेती है। लेकिन कभी-कभार ये हो रहा है तो सामान्य है अन्यथा ये आगे काफी बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। इसलिए आप इसे लेकर थोड़ा सचेत हो जाएं।

पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं इन चीजों का सेवन करें, एनीमिया का शिकार होने से बचेंगी

वैसे इस समस्या में सभी महिलाएं तनाव महसूस करने लगती है जो उनके पीरियड्स पर असर डालता है। ऐसी स्थिति में इससे छुटाकारा पाने के लिए कई तरह की दवाएं है लेकिन वो साइड इफेक्ट करेगी। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर घरेलू चीजों से कैसे इस समस्या से छुटकारा पाएं-

अनियमित पीरियड्स के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय (Home Remedies for Irregular Periods in Hindi):

दालचीनी

दालचीनी अनियमित पीरियड्स को छीक करने के साथ-साथ दर्द से भी छुटकारा दिलाती है। इसमें पाया जाने वाला हाइड्रोऑक्सिचलकोन पीरियड्स के दौरान इंसुलिन के लेवल को बनाए रखते हैं। इसका सेवन करने के लिए आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को एक गिलास गुनगुने दूध में डालकर डेली पिएं। 

जीरा

एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा सा जीरा पाउडर डालकर इसका सेवन करें। 

तुलसी

तुलसी में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण के साथ कैफीक नामक एसिड पाया जाता है जो अनियमित पीरीयड्स में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए तुलसी की पत्तियों का सेवन करें। 

अजवाइन

अनियमित पीरियड्स में आप अजवाइन की कुछ पत्तियों को लेकर एक गिलास पानी में उबाल लें। इसके बाद इसे गुनगुना पिएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। इसके अलावा इसका सेवन करने से पीरियड्स के कारण पेट में आने वाली सूजन में भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा आप चाहे तो एक गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी अजवाइन पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर सेवन करें। 

कच्चा पपीता

पीरियड्स में होने वाली अनियमितता को दूर करने का  कच्चा पपीता काफी लाभप्रद है।  इसमें आयरन, कौरोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए और सी जैसे पौष्टिक त्तव पाए जाते हैं जो गर्भाश्य की सिकुड़ी हुई मांसपेशियों को फाइबर पहुंचाने का काम करते हैं। इसलिए पीरीयड्स आने से पहले कच्चे पपीता का खूब सेवन करें। इसके अलावा आप ब्रेकफास्ट में कच्चा पपीता और दही का सेवन करें। 

दूध और बादाम

एक कप दूध में 2-3 छोटे-छोटे टुकड़े करके बादाम डाल दें। थोड़ी देर उबलने के बाद गैस बंद करें। इसके बाद हल्का गुनगुना इसका सेवन करें।

अदरक

अगर पीरियड की डेट निकल जाने के बाद भी न आया हो तो अजमोज और अदरक की चाय पिए। इससे आपको लाभ मिलेगा।

 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना महामारी में गर्भवती महिलाओं को रखना होगा विशेष ध्यान: एक्सपर्ट की खास सलाह

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।